2 महीने की गर्भवती होने पर मुझे क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 13:34

Pregnancy का दूसरा महीना: थकान, मॉर्निंग सिकनेस, कब्‍ज कर सकते हैं परेशान

प्रेग्‍नेंसी का दूसरा महीना मां के शरीर में ढेर सारे बदलावों को लेकर आता है। बच्‍चे का भी विकास हो रहा है, उसके बढ़ते आकार के हिसाब से शरीर में जरूरी बदलाव होते हैं। प्रेग्‍नेंसी का दूसरा महीना यानि पहली तिमाही के लगभग बीचों-बीच में गर्भवती को कुछ दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। आइए देखते हैं कि इस समय के प्रमुख लक्षण क्‍या हैं।

जबर्दस्‍त मॉर्निंग सिकनेस: यह मुश्किल दौर है लेकिन लगभग सभी गर्भवती महिलाओं को इससे गुजरना पड़ता है। हैरानी की बात है कि कुछ महिलाओं को पूरी प्रेग्‍नेंसी में जी मिचलाने की समस्‍या बिल्‍कुल नहीं होती। पर अगर आप इससे परेशान हैं तो समझने की कोशिश कीजिए ऐसा क्‍यों होता है। शायद तब इसे सहने में मदद मिले।

सुबह उठते ही जी मिचलाने की एक बड़ी वजह यह होती है कि आपका पेट खाली होता है। इसलिए उठते ही कोशिश करें कि विटमिन सी वाला कोई फल खा लें, जैसे, संतरा वगैरह। इससे जी मिचलाने पर रोक लगेगी। कोशिश करें कि सुबह नीबू पानी या नारियल पानी का ग्‍लास पी लें। कभी-कभी आयरन की गोली खाने के बाद भी जबर्दस्‍त जी मिचलाता है। इसका उपाय यह है कि गोली को एक ग्‍लास नीबू पानी के साथ लें। विटमिन सी आयरन को शरीर में आसानी से समाने देती है।

बार-बार बाथरूम के चक्‍कर: ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि आपके पेडू वाले इलाके में ब्‍लड फ्लो तेजी से बढ़ गया है। आप इसमें कुछ खास नहीं कर सकते, बस सावधानी इतनी कि पानी भी लगातार पीते रहें ताकि डिहाइड्रेशन न हो जाए। इसके अलावा यूरिन रोकें नहीं वरना यूरिनरी ट्रैक्‍ट इन्‍फेक्‍शन का अंदेशा बढ़ जाएगा।


ब्रेस्‍ट की दुखन: ब्रेस्‍ट की दुखन बढ़ गई होगी। ऐसा इसलिए कि आपका शरीर आने वाले नन्‍हे मेहमान के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

भयानक थकान: बढ़ते वजन और जी मिचलाने की वजह से आपको थकान लगती होगी। इसलिए आराम करने की कोशिश करें, घर के कामकाज में अब घर के दूसरे सदस्‍यों की मदद लेने लगिए।

कब्‍ज: यही वह समय है जब कब्‍ज की समस्‍या का सामना होता है। इसकी कई वजहें हैं। पहली तो है प्रोजेस्‍टेरॉन नाम का हार्मोन, दूसरी वजह है आयरन की गोली, तीसरी वजह है शरीर में पानी की कमी।

इससे निपटने का तरीका है ज्‍यादा से ज्‍यादा पेय पदार्थ लें, ऐसे में नारियल पानी काफी फायदेमंद है यह कब्‍ज से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा फल, सब्जियां, सलाद ज्‍यादा खाएं। मसालेदार चीजें कम खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info